Menu
BREAKING NEWS SIGN.IN
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disclaimer
  • Contact
BREAKING NEWS SIGN.IN

‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ को १९ अप्रैल महावीर जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

Posted on March 22, 2024

महावीर जयंती के पावन अवसर पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्म ‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’, पिछले कुछ हफ़्तों में हुए निराधार प्रतिरोध को कड़ी टक्कर देकर सिनेमाघरों में 19 अप्रैल 2024 को महावीर जयंती के दिन प्रदर्शित की जाएगी। कई लोगों ने इसे सत्य की जीत बताया है । फ़िल्म के निर्माता अभिषेक मालू ने आश्वस्त किया कि ये फ़िल्म जैन परंपरा की अद्भुत और अनकही यशोगाथा को साझा करेगी। फिल्म की टीम ने लोगों से सिनेमाघरों में आने का अनुरोध किया है।

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान, अभिषेक मालू ने बताया कि फिल्म को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अफवाहें उन्हें परेशान कर रही थीं, लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ सख्ती से खड़ा होकर स्पष्ट किया कि फिल्म में किसी भी अभद्र या अनुचित मात्रा में कोई विषय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म पर किसी भी प्रकार का बैन या स्टे नहीं लगाया गया था। जो भी समय सीबीएफसी ने रिव्यू करने में लिया, यह वही प्रतीक्षा थी।

इस फिल्म के माध्यम से, दर्शकों को जैन धर्म के महत्वपूर्ण तत्वों को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में राजा ऋषभ देव से लेकर भगवान महावीर तक का सफर, और खरतरगच्छ की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को एक रोचक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

फ़िल्म की टीम ने विरोध-कर्ताओं को एक बार ये फिल्म देखने की सलाह दी और फिर अपना नज़रिया बनाने का आग्रह किया है । उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म के माध्यम से जैन धर्म की महानता को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास है और उम्मीद है कि लोगों में इस धर्म के प्रति अधिक आस्था और ज्ञान का विकास होगा।

निर्माता व निर्देशकों ने अपनी फिल्म को बनाने के लिए किए गए प्रयासों को बताते हुए कहा कि धर्म और समाज को समझने में फिल्मों का एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो लोगों की आस्था में वृद्धि और संबंधों में एकता लाता है।

फिल्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक सुधींद्र कुलश्रेष्ठ हैं, इसका निर्देशन प्रदीप पी. जाधव और विवेक अय्यर ने किया है। फिल्म के लेखक और गीतकार प्रशान्त बेबार हैं, और संगीत विवियन रिचर्ड और विपिन पटवा का है। इस फिल्म में गीतों को पद्मश्री कैलाश खेर, जावेद अली, और दिव्य कुमार जैसे मशहूर गायकों ने आवाज दी है।

 

‘द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर’ को १९ अप्रैल महावीर जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

Print Friendly

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड सावी सिंह चौहान ने चंडी पाठ और सुंदरकांड पाठ के माध्यम से देश के वीर सैनिकों के लिए की विशेष प्रार्थना देश की सुरक्षा, एकता और विजय के लिए आध्यात्मिक संकल्प
  • Pan-India Aspirations Soar As Naga Chaitanya Embarks On Fantasy Epic #NC24
  • एक्ट्रेस शोभिता धूलिपालिया को ढीले कपड़ो में देख पैप्स ने कहा कि क्या बच्चे की तैयारी हैं ! या शोभिता का ये स्टाइल हैं ! करीबी सूत्रों ने दी ये सफाई !
  • 1st Look Revealed ! साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की काल्पनिक महाकाव्य #NC24 का पहला पोस्टर हुआ जारी! फ़िल्म को लेकर नागा ने कही ये बात ! सतयुग और कलयुग का होगा अनोखा मेल !
  • सुपर स्टार जूनियर NTR को भा गयी नागा चैतन्य की ये खास चीज ! जापान में किया नागा चैतन्य की जमकर तारीफ !

Recent Comments

    Archives

    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • September 2021
    • August 2021
    • July 2021
    • June 2021
    • May 2021
    • April 2021
    • March 2021
    • February 2021
    • January 2021

    Categories

    • Actors
    • Actress
    • Albums
    • Art Exhibition
    • Author
    • Awards
    • Bhojpuri Films
    • Blogs
    • Breaking News
    • Business News
    • celebrity News
    • Digital News
    • Entertainment
    • Events
    • Exclusive News
    • Fashion Designer
    • Hindi News
    • IAWA
    • International News
    • Latest Films
    • Latest News
    • Leo Media
    • Leo News
    • Models
    • National News
    • New Films
    • News
    • Popular News
    • Singers
    • Special News
    • Top Story
    • Trending News
    • Uncategorized
    • Web News
    • Web Series

    Meta

    • Log in
    • Entries RSS
    • Comments RSS
    • WordPress.org
    ©2025 BREAKING NEWS SIGN.IN | Powered by SuperbThemes
    Menu
    BREAKING NEWS SIGN.IN
    • Home
    • ABOUT Us
    • Birthdays list
    • Disclaimer
    • Contact